SINGRAULI NEWS:NCL के निगाही परियोजना में CSR मद से वार्ड क्रमांक 23 एवं 24 से में निशुल्क स्वस्थ शरीर का किया गया आयोजन
एनसीएल की निगाही परियोजना ने गत बुधवार को निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वार्ड क्रमांक 23 एवं 24, नवानगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
शिविर के दौरान निगाही परियोजना से चिकित्सकों की टीम ने उपस्थित लोगों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इसके अतिरिक्त इस दौरान उपस्थित सभी को आवश्यक दवाइयों जैसे – प्रोटीन पाउडर, कैल्शियम, आयरन टॉनिक, मल्टीविटामिन एवं अन्य का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर 155 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जिसमें 30 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं।
