SINGRAULI NEWS : NCL कर्मियों के हौसले बुलंद मेहनत के बदौलत समय से पहले 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य NCL नें किया प्राप्त।
NCL प्रबंधन के साथ-साथ इस उत्पादन लक्ष्य में एनसीएल कर्मियों का है सराहनीय योगदान।
जिला सिंगरौली के नार्दन कोल्ड फील्ड लिमिटेड एनसीएल ने समय से पहले हासिल किया 140 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) देश की ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में निरंतर उभरी है। वर्तमान ऊर्जा परिदृश्य में घरेलू रूप से उत्पादित कोयले ने एक बार फिर देश के विद्युत क्षेत्र की विश्वसनीय आधारशिला के रूप में स्वयं को एचसीएल ने अपने प्रतिबद्धता को सिद्ध किया एनसीएल प्रबंधन ने समय से पहले इससे उत्पादन लक्ष्य के उपलब्धि पर सभी एनसीएल कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की और कहां आप निरंतर अपने कार्य स्थल पर हौसले के साथ थे कार्य करते हुए एनसीएल को नित्य नई ऊंचाई पर पहुंचाएं ऐसा एनसीएल को आपके कार्यों को लेकर पूर्ण विश्वास है।
