Wed. Mar 25th, 2026

SINGRAULI NEWS : जन गणना फील्ड ट्रेनर के प्रथम बैच का प्रशिक्षण हुआ आयोजित

सिंगरौली जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मिशन मोड में तैयारी की जा रही है इसी क्रम में जनगणना फील्ड ट्रेनर के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैच में कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल आरसीबीसी कक्ष में की जा रहा है। संबंधित प्रशिक्षण में 24 फील्ड ट्रेनरो के प्रथम बैच को 24 मार्च से 26 मार्च तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनरो के द्वारा जनगणना फील्ड ट्रेनरो को जनगण कार्य के बारीकियो से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान डेटा संग्रहण की प्रक्रिया, प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की विधि, मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल एंट्री, सीएमएमएस एवं एचएलबीसी पोर्टल के संचालन जैसे तकनीकी पहलुओं पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही फील्ड ट्रेनरों को यह भी सिखाया गया कि वे प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण कैसे दें। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद यही फील्ड ट्रेनर प्रखंड एवं नगर निकाय स्तर पर आगे की कड़ी में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि जनगणना जैसा व्यापक और संवेदनशील कार्य सफल तभी होगा, जब प्रशिक्षण प्रभावी और त्रुटिरहित हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ करने का निर्देश दिया है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *