Wed. Mar 25th, 2026

SINGRAULI NEWS : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आदर्श ग्राम कांजी में कलश यात्रा और जल पूजन का आयोजन

सिंगरौली मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत विकासखंड बैढ़न के आदर्श ग्राम कांजी में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जल स्रोतों के पुनर्जीवन और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत ग्राम कांजी में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इसके साथ ही भारतीय परंपरा के अनुरूप वृक्ष पूजन और जल पूजन कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से जल संरचनाओं का संरक्षण करना है।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने शासन की इस महत्वपूर्ण मंशा से अवगत कराया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था ’शिव संस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी’ के संवादक श्रीवास श्रीवास्तव, परामर्शदाता सुश्री सुरेखा गुप्ता और विद्यालय की शिक्षिका पूजा तिवारी ने भी अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर नवांकुर सखियाँ ममता शाह, नीलम शाह और आरती विश्वकर्मा ,प्रस्फुटन समितिः अध्यक्ष रामप्रताप शाह एवं सचिव राजबली विश्वकर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शर्मिला सिंह, छात्रा राधा, सपना पांडे सहित स्थानीय ग्रामीण जन। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जल संरचनाओं को स्वच्छ रखने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की शपथ ली।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *