Sun. Mar 22nd, 2026

SINGRAULI NEWS : मोरवा इंटक कार्यालय में हुआ चोरी मौके पर मोरवा पुलिस और 112 पहुंचा, लाखों के समान हुई चोरी ।

चोरी के बीच एक मामला आया सामने जो यूनियन में विवाद है जो एसडीएम कोर्ट में है फिर भी हो गई चोरी 

(FANINDRA KUMAR SINHA)

मोरवा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के नीचे यूनियन के इंटक कार्यालय में बहुत दिनों से विवाद चल रहा था इसी विवाद के बीच हो गया चोरी जिसकी सूचना मिलते हैं यूनियन के लाल पुष्पराज सिंह महामंत्री राष्ट्रीय कोलियरी इंटक मौके पर पहुंचकर उन्होंने बताया कि सदस्यों के द्वारा जानकारी दिया गया कि कार्यालय का ताला टूटा है जिसमें एनसीएल प्रबंधन को सूचित किया गया 112 डायल को भी सूचना दिया गया NCL के सिक्योरिटी भी मौके पर आई है सभी ने देखा की लगभग 150 कुर्सियां गायब है सोफा गायब है साउंड सिस्टम गायब है साथ ही साथ तमाम यूनियन कार्यालय में जो भी सामग्रिय होती है वह सब गायब है अलमारी का भी ताला टूटा हुआ है महामंत्री नें कहा हमारे द्वारा सूचना लिखित में मोरवा थाने में दिया जा रहा है क्योंकि मामला एसडीएम कोर्ट में है यहां विवाद की स्थिति बात कर पुलिस प्रशासन के द्वारा कर्यालय सील कर चाबी एनसीएल प्रबंधन को दे दिया गया था 145 के तहत जो कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट से फैसला आना बाकी है ऐसी स्थिति में यूनियन के द्वारा NCL प्रबंधन से मांग किया गया था कि जो भी कार्यालय में सामग्री पड़ी गई है उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन एवं प्रशासन की है जिसके लिए तमाम सिक्योरिटी के व्यवस्था की जाए लेकिन कहीं ना कहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है की NCL प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था में चुक की है कोई सिक्योरिटी के व्यवस्था नहीं की थी इसका लाभ हुआ उठाकर चोरों के द्वारा चोरी कर लिया गया है यह एनसीएल श्रमिकों के मेहनत पसीने की कमाई से कार्यालय में सामग्री इकट्ठा किया जाता है यूनियन के द्वारा श्रमिकों का रोजमर्रा के काम करते हैं इसमें प्रबंधन के लापरवाही से सारा सामान चोरी हो गया है यह निश्चित रूप से पिडा दायक और संगठन के हित में नहीं है इसको लेकर एनसीएल प्रबंधन से भी कल मुलाक़ात किया जाएगा मौके पर पहुंचे लाल पुष्पराज सिंह महामंत्री राष्ट्रीय कोलियरी इंटक के साथ मौके पर इंटक के सदस्य काफ़ी संख्या में मौजूद रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *