Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गडेरिया मे तेज़ रफ़्तार ऑटो पलटा आधा दर्जन यात्री हुए घायल

जिला सिगरौली के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गडेरिया में तेज़ रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में ऑटो में सवार आधा दर्जन यात्री घायल हो गए जिनमें दो की हालत नाजुक है
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो बैढ़न से बरगवां की ओर जा रहा था हादसे के समय ऑटो में कुल सात सवारी सवार थीं घटना की सूचना मिलते ही 112 डायल सेवा समेत बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की पहचान चंद्रप्रताप सेन (पिता श्रीलाल सेन), निवासी खनुवा एवं काजोल पनिका (पिता अनिल कुमार पनिका), निवासी बाघाडीह के रूप में हुई है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बरगवां पुलिस द्वारा ऑटो को सुरक्षित थाने में खड़ा कराकर मामले की जांच की जा रही है।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *