Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS : कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित

एसडीएम राजस्व प्रकरणों के निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा करे – बैनल

सिंगरौली कार्यालय

कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए की सीमांकन, बटनवारा, नामांतरण आदि राजस्व से संबंधित प्रकरणों का समय सीमा के भीतर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करे उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों का निराकरण संतुष्टि एवं गुणवत्ता पूर्वक किया जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए की अपर कलेक्टर एवं सभी
उपखंड अधिकारी अपने अधीनस्थ कोर्टों का समय समय पर निरीक्षण करें। तथा सुनिश्चित करें कि तहसील कोर्टों का निर्धारित समय पर नियमित आयोजन किया जाए । कोर्ट में प्रस्तुत होने वाले सभी प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्वक निराकरण करे साथ ही यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रकरण समय सीमा के बाहर लंबित न रहे एवं संबंधित तहसील अंतर्गत पटवारी 10 दिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कोर्ट के सम्बंधित कार्यों को हमें पूरी गंभीरता के साथ संचालित करने की आवश्यकता है। मेरे द्वारा भी सभी कोर्टों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए की प्रति सप्ताह एसडीएम अपने अधीनस्थ तहसीलदार नायब ,तहसीलदार आर.आई. एवं पटवारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यो की समीक्षा करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कोर्टों में नियमित रूप से तहसीलदार द्वारा पेशियां ली जाए। सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें। 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक लंबित प्रकरणों के निराकरण करने हेतु तहसील स्तर पर शिविर का आयोजन करें। इन शिविरों के माध्यम से आवेदकों को उनके आवेदन के सम्बंध में जरूरी मार्गदर्शन देकर प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोर्ट के संचालन हेतु आमजन के सहूलियत अनुसार समय निर्धारित किया जाए। तहसील कोर्ट में सभी तहसीलदार यह सुनिश्चित करें कि सभी प्रकरणों पर नियमित सुनवाई की जाए तथा आवेदक के अनुपस्थित होने पर आवेदक को अगली तारीख निर्धारित कर अवगत कराया जाए। उन्होंने ने कहा कि ऐसा देखा गया है की जनसुनवाई में अधिकतम सीमांकन , कब्जे एवं रास्ता विवाद के संबंध में आवेदन प्राप्त होते हैं अतः ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने निर्देश दिया कि सभी एसडीएम अपने अधीनस्थ तहसील कोर्ट में पारित किए गए आदेशों का पालन करवाएं तथा आदेश पर अमल हुआ है कि नहीं इसकी जांच भी करें। आदेश का पालन न होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित करें। फार्मर रजिस्ट्री एवं समाधान बिंदु अंतर्गत प्रकरणों का दो दिवस के भीतर निराकरण पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। पीएम किसान सम्मान हेतु सेल्फ रजिस्ट्रेशन अंतर्गत जितने भी प्रकरण लंबित है उनकी पात्रता की जांच कर उन प्रकरणों का निराकरण करें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन, साइबर तहसील, लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत लंबित प्रकरणों का भी निराकरण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर संजीव पांडेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव , देवसर अखिलेश सिंह, चितरंगी सौरव मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की, देवेन्द्र द्विवेदी सहित तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *