Mon. Jun 16th, 2025

नशे के विरुद्ध मोरवा पुलिस का अभियान
बाइक रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक।

सिंगरौली कार्यालय

नशे के विरुद्ध मोरवा पुलिस का अभियान
बाइक रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक। आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एसडीओ की मोरवा कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में निरीक्षक कपूर त्रिपाठी द्वारा मोरवा शहर में बाइक रैली निकालकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। गौरतलब है कि नशीले पदार्थों का समाज में तेजी से चलन बढ़ रहा है। जिसकी चपेट में नवयुवक आ रहे हैं। युवाओं में विशेष कर स्कूल/ कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिस कारण उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। साथ ही यह प्रवृत्ति इनको अपराध घटित करने के लिए भी प्रेरित करती है। आने वाले पीढ़ी को नशे से दूर कर एक सुनहरा भारत बनाने के लिए मोरवा पुलिस ने यह पहल की है। मोरवा पुलिस की बाइक रैली मोरवा बाजार, गुरुद्वारा रोड, एलआईजी रोड, गायत्री मंदिर रोड, मस्जिद तिराहा होते हुए यूनियन बैंक रोड आदि सड़कों पर निकली।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *