SINGRAULI NEWS : नपानि सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 से उप चुनाव में कांग्रेस ने विजय शाह को घोषित किया प्रत्याशी।
सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के नगर पालिका निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 34 के उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। स्क्रीनिंग कमेटी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने रायशुमारी के पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा विजय शाह को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विजय शाह ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता के साथ विजय शाह के समर्थन में जीत का भरोसा जताया और कहा कि पार्टी वार्ड 34 में जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर चुनाव मैदान में है नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती दिखा।
