SINGRAULI NEWS:NCL झिंगुरदा परियोजना क्षेत्र में वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
सिंगरौली कार्यालय
जिला सिंगरौली के एनसीएल झिंगुरदा परियोजना क्षेत्र में दिनांक वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम से किया गया। यह सुरक्षा सप्ताह 17 दिसंबर 2025 तक मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कर्मियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा खनन क्षेत्र में सुरक्षित कार्य-संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय महाप्रबंधक असीम कुमार बाग द्वारा ध्वजरोहन कर की गई। ध्वजरोहण के पश्चात् सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से कोल इंडिया गीत गाया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और एकजुटता का वातावरण बना। इसके बाद क्षेत्रीय महाप्रबंधक महोदय ने सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सुरक्षा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खनन कार्य में सुरक्षा सर्वोपरि है तथा प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने में सहयोग करे।
इस अवसर पर श्रमिक संघ प्रतिनिधि , विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदाकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण सत्र, सुरक्षा निरीक्षण आदि में सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यस्थल को दुर्घटनामुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास करेंगे।
