SINGRAULI NEWS: मोरवा पुलिस ने दस्तयाब कर महिला को परिजनों को किया सुपुर्द
जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते माह 26 नवंबर को बैरिहवा निवासी 48 वर्षीय केमली देवी यादव अपने पति केमला प्रसाद यादव से नाराज होकर कहीं चली गई इसके बाद परिजनों ने मोरवा थाना में सूचना दर्ज कराई पुलिस ने महिला के मामले में गुमशुदगी क्रमांक 107/25 कायम कर विवेचना में लिया था। मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने 15 दिनों तक पता तलाश करने पर केमली देवी को चितरंगी थाना क्षेत्र के हरफरी बेरदहा से दस्तयाब कर लिया। महिला ने बताया कि उसके पति से उसकी कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद वह घर छोड़कर अपने बहन के यहां चितरंगी आ गई थी। पुलिस ने महिला को उसके पुत्र राममिलन यादव के सुपर्द कर दिया
