Mon. Mar 23rd, 2026

SINGRAULI जिले के 8 पुलिस कर्मियों को महानिदेशक ने किया सम्मानित सम्मानित

उत्कृष्ट प्रदर्शन, कर्तव्य निष्ठा, सेवा बहादुर, सामुहिक हत्याकांड के मामले में पुलिस महानिदेशक ने दिया सम्मान

सिंगरौली कार्यालय 
पुलिस महानिदेशक द्वारा वर्ष 2022 के मई माह से मई 2025 में तक उत्कृष्ट सेवा बहादुर एवं कर्तव्य निष्ठा के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित सम्मान के लिए प्रदेश के 100 पुलिसकर्मियों में सिंगरौली जिले के 8 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को चयनित किया है। जिसमें निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह समेत निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा, जितेंद्र भदोरिया समेत उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सुधाकर सिंह परिहार, अमन वर्मा सहायक उपनिरीक्षक रामजी त्रिपाठी एवं प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह सेंगर को चयनित किया गया। गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना द्वारा विगत वर्ष बरगवां थाना क्षेत्र में 4 लोगों की हुई आंधी हत्याकांड के मामले में विशेष योगदान के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को चयनित किया गया है। यूं तो विदित है कि सिंगरौली जिले के समस्त पुलिसकर्मी तत्परता से अपने कार्य में लगे रहते हैं। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने इस पुरस्कार के लिए चयनित 8 लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए इन्हें मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *