Thu. Feb 5th, 2026

SINGRAULI NEWS: एनसीएल झिंगुरदा ने लगभग 500 जरूरतमंदों में किया कंबल वितरण

सिंगरौली कार्यालय

भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के झिंगुरदा क्षेत्र द्वारा सोमवार को बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।

यह वितरण कार्यक्रम झिंगुरदा भवन (श्रमिक मनोरंजन गृह) में आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के जरूरतमंद बुजुर्गों, मजदूरों एवं महिलाओं को कंबल प्रदान किए गए। इस पहल से चंद्रपुर, खैरवारी बस्ती, कांटा बैरियर, टीनासेट, चटका हरिजन बस्ती, बंरहवा क्षेत्र सहित आसपास की बस्तियों के लगभग 500 लोगों को लाभ मिला।

 

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *