SINGRAULI NEWS: NCL के द्वारा विस्थापन नीति में अपनाए जा रहें दोहरी नीति के खिलाफ 28 को विस्थापन संघर्ष समिति के तत्वधान में होगा धरना प्रदर्शन।
विस्थापित संघर्ष समिति के सरंक्षक अमित तिवारी के मांगे को मोरवा के गणमान्य लोंगो नें सही ठहराया।
सिंगरौली कार्यालय
(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
जिला सिंगरौली के मोरवा विस्थापन में एन सी एल के द्वारा विस्थापन नीति में दोहरे मापदंड अपनाने को लेकर विस्थापित संघर्ष समिति के तत्वधान में 28 तारीख को एन सी एल मुख्यालय सिंगरौली पर पहुंचकर विस्थापित हो रहें परिवारों के द्वारा जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा विस्थापित संघर्ष समिति के सरंक्षक अमित तिवारी नें एन सी एल प्रवंधन व जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी दी है जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि, बनभूमि,एग्रीमेंट भूमि पर निवासरत परिवार को भी पट्टे के भूमि पर निवासरत लोंगो के बराबर विस्थापन का लाभ दिया जाए साथ ही उन्होंने सभी संगठन के पदाधिकारियों से भी अपील किया की सिंगरौली के हित में सभी संगठन एक होकर एन सी एल के दोहरी नीति के खिलाफ लड़ाई लड़े
विस्थापन संघर्ष समिति के संरक्षक अमित तिवारी के मांग पत्र को मोरवा के गणमान्य व संगठन के कई पदाधिकारियों ने जायज ठहराया
उन्होंने कहा की अभी तक NCL द्वारा बसाहट के लिए कोई व्यवस्था नहीं किया गया न हीं स्थल चिन्हित किया गया केवल भ्रमित करने के लिए पुनर्वास स्थल पर निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया गया है सभी मोरवा में निवासरत लोगों से अपील की है 28 को जोरदार धरना प्रदर्शन में शामिल हो जिससे मोरवा में निवासरत आमजन को समुचित लाभ मिल सके
