Mon. Mar 23rd, 2026

Singrauli news : ट्रेक्टर व दुकानों से गैस सिलेंडर, नगदी व सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को बैढन पुलिस नें किया गिरफ्तार।

 

 

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर  पी.एस. परस्ते के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह परिहार एवं उनकी टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जानकारी के अनुसार दिनांक 27 जुलाई 2025 को फरियादी नीलेश गुप्ता निवासी बिलौजी द्वारा रिपोर्ट की गई कि अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान से गुटखा, सिगरेट, दो गैस सिलेंडर एवं नगद राशि चोरी कर ली है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपी छोटू गुप्ता अपने साथी रितेश दास के साथ चोरी करते हुए दिखा। दोनों आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया तथा माल को उनके पास से बरामद किया गया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि दिनांक 21-22 जुलाई की रात गनियारी मेन रोड से चोरी हुआ स्वराज ट्रैक्टर ट्राली भी इन्हीं आरोपियों द्वारा चुराया गया था। ट्रैक्टर का डीजल समाप्त हो जाने के कारण उसे पुरानी जिला अस्पताल बैढ़न के पास चीरघर के पास छोड़ दिया गया था, जिसे पुलिस द्वारा 23 जुलाई को बरामद किया गया था। पकड़े गए आरोपियों का विवरण छोटू उर्फ सतीश गुप्ता पिता गणेश गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी गनियारी, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली। 2. रितेश दास पिता राजेश दास, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर (छ.ग.), हाल निवासी बस स्टैंड के पास, बैढ़न है इनके ऊपर प्रकरण क्रमांक – 811/25, 820/2025, धारा – 303(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत कार्यवाही की गई।इस कार्यवाही में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान निरी. अशोक सिंह परिहार, उनि उदयचंद करिहार, सउनि अनुज प्रताप सिंह, सउनि दिनेश कुमार तिवारी, सउनि पप्पू सिंह, सउनि अरविंद द्विवेदी, प्रआर. जीतेन्द्र सेंगर, पंकज सिंह चौहान, आर. अभिमन्यु उपाध्याय, आर. गौतम कुमार, पुष्कर पोरवाल रहें।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए ₹10,000 नगद पुरस्कार की घोषणा की गई।साथ ही ट्रैक्टर के मालिक द्वारा त्वरित कार्यवाही और चोरी गए वाहन की बरामदगी पर सिंगरौली पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *