Mon. Mar 23rd, 2026

Singrauli news : मुड़वानी डैम में डीजल से भरा टैंकर पलटा, डीजल भरने के लिए लोगों में लगी होड़ सुचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

 

सिंगरौली कार्यालय
सिंगरौली जयंत मार्ग पर मूड़वानी डेम के समीप एक तेज रफ्तार डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार आर आर मोटर्स का टैंकर क्रमांक GJ 39T 7523 गुजरात से डीजल लोड कर रीवा के मार्ग से होते हुए सोनभद्र के खड़िया में किसी निजी कंपनी के कैंप में डीजल की आपूर्ति करने जा रहा था। चालक को इस मार्ग का सही अंदेशा नहीं था इसीलिए मुड़वानी के घुमावदार पहाड़ी पर तेज रफ्तार डीजल टैंकर को संभालते संभालते अंततः व पलट गया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। सुबह जब लोगों को इसकी सूचना मिली तो क्षेत्र के कई लोग बाल्टी व गैलन लेकर डीजल बटोरने में लग गए। इस बीच घटना के सुचना मिलते ही जयंत पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस कर्मियों ने लोगों को डीजल भरने से रोका। डीजल भरने के लिए इस मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *