Mon. Mar 23rd, 2026

Singrauli news: लंबित प्रकरणो का तत्परता के साथ निराकरण किया जाना सुनिश्चित करेः कलेक्टर

सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का विभागीय अधिकारी संतष्टि पूर्व करायें निराकरणः- शुक्ला

सिंगरौली कार्यालय

राजस्व के लंबित प्रकरणो का निराकरण सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने अनुभागों का तत्परता के साथ पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करे। तथा सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक समय सीमा के अंदर किया जाना सुनिश्चित करे। उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के द्वारा कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा विभागीय अधिकारियों को दिया गया।

कलेक्टर शुक्ला ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुयें कहा कि सीमांकन, वटनवारा सहित अन्य जो प्रकरण लंबित है उनका निराकरण राजस्व अधिकारी अपने अनुभागो का किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही अभी भी वनाधिकार के तहत दिए जाने वाले पट्टो से संबंधित आवेदन लंबित है पात्र हितग्राहियों के आवेदनों का जॉच कर वन मित्र पोर्टल पर दर्ज किया जाना सुनिश्चित करे उक्त कार्य को प्राथमिकता के साथ राजस्व अधिकारी किया जाना सुनिश्चित करे।

वही समग्र ई केवायसी के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभी भी लक्ष्य के अनुसार प्रगति नही है अभियान चलाकर शत प्रतिशत ई केवायसी किया जाना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही प्रति दिवस की प्रगति प्रतिवेदन से भी अवगत कराए। कलेक्टर ने जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को मद्दे नजर रखते हुयें जिलाधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए कि जनू एवं जुलाई माह में मुख्यमंत्री का भ्रमण जिले में हो सकता है ऐसे स्थिति में जो भी विकास के कार्य चल रहे है उन्हे गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये ताकि निर्माण कार्यो का लोकापर्ण मुख्यमंत्री के द्वारा कराया जा सके। कलेक्टर ने अधिकारियो को इस आशय के भी निर्देश दिए कि बिना स्वीकृती के कोई भी अधिकारी अवकाश में मुख्यालय के बाहर नही जायेगें।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन एवं समाधान विंदु में दर्ज शिकायतों के निराकरण की जानकारी विभागवार लेने के पश्चात निर्देश दिए कि शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक किया जाये। साथ ही प्रति दिन शांय 5 बजे बैठक के दौरान निराकरण के प्रगति के संबंध में अवगत कराया जाये। वही वर्षात ऋतु को मद्दे नजर रखते हुयें ऐसे क्षेत्र जहा पर खाद्यान के वाहन के आवागमन में कठिनाई हो सकती है ऐसे स्थलो का चयन कर हितग्राहियां को तीन माह का राशन दिया जाना संबंधित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करे। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, एसडीएम सृजन बर्मा, राजेश शुक्ला, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार सविता यादव सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *