सरई पुलिस द्वारा विद्युत तार चोरी करने वालो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता के कुशल निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के कुशल मार्गदर्शन में उप निरीक्षक मनोज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के आरोपीगण पकड़ाए। जानकारी के अनुसार फरियादी विवेक चौहान पिता सुरेश चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी ढोहरा थाना दुल्लहपुर जिला गाजीपुर (उ.प्र.) हाल विद्युत वितरण केन्द्र सरई थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश किया कि दिनांक 23.08.2024 को रात करीब 08 बजे ग्राम ककरसिहा से ग्राम वासियो के द्वारा फोन के माध्यम से सूचना दी गई की अशोक गुप्ता नाम का व्यक्ति आटो से तार चोरी करके भाग रहा है तुरन्त अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा गया कि उक्त व्यक्ति के द्वारा 11 के. व्ही के तार करीब 400 मीटर उसके गाडी (आटो) मे मौजूद था तथा ग्राम ककरसिहा मे ही 5 स्पान तार खम्भे से गायब मिला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 865/2024 धारा 303 (2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी अशोक गुप्ता पिता राम कुमार गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी सरई थाना सरई से पूछतांछ करने पर अपने साथी राजेश कुमार जायसवाल पिता राम लल्लू प्रसाद जायसवाल उम्र 29 वर्ष निवासी ककरसिहा थाना सरई के साथ मे चोरी करना जुर्म कबूल किया गया जिस पर उपरोक्त दोनो आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना की जा रही है। उपरोक्त कारवाई में उनि. मनोज सिंह, सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया आर. ओमप्रकाश शर्मा, बबलू यादव, रिन्कू धाकड, आर. अशोक यादव की सराहनीय भूमिका रही।