Wed. Jun 18th, 2025

वर्षों से चली आ रही परम्परा विजयदशमी पर्व पर शस्त्रों की पूजा का मोरवा निरीक्षक ने विधि-विधान से की शस्त्रों की पूजा।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय

जिला सिंगरौली के मोरवा थाना परिसर में वर्षों से चली आ रही परम्परा विजयदशमी पर्व पर शस्त्रों की पूजा का हुआ आयोजन इसी परंपरा को निभाते हुए विजयदशमी पर मोरवा थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों ने विधि विधान से शस्त्रों की पूजा कर सभी के भले की मनोकामना की। मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी व उपनिरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, एन पी तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह समेत मोरवा थाने के समस्त पुलिस बल द्वारा विधि विधान से हथियारों की सफाई कर पूजा की गई। थाने के पुलिस बल द्वारा उपयोग हेतु शस्त्र इंसास राइफल, प्रिस्टल, रिवाल्वर आदि की सफाई की गई। जिसके बाद थाने में मौजूद विभिन्न प्रकार के हथियारों पर पुष्प और कंक लगाकर पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। शस्त्र पूजन के बाद मोरवा पुलिस बल द्वारा निर्दोष पर शस्त्र का उपयोग न करने का संकल्प लेकर जनता की रक्षा की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इसी परंपरा के तहत बरगवां थाना में एसडीओपी व थाना प्रभारी के नेतृत्व में शस्त्र का हुआ पूजन गोरबी चौकी में भी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक ने भी गोरबी चौकी में शस्त्रों की पूजा कर सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *