Mon. Jun 16th, 2025

 

मोरवा वार्ड क्रमांक 09 छठ घाट पर 11 हज़ार दियों से जगमगा उठा स्थानीय की रही भीड़।

एक से बढ़कर एक रंगोली प्रतियोगिता से छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
जिला सिंगरौली अंतर्गत मोरवा में कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली के उपलक्ष पर मढौली छठ घाट में 11 हज़ार दिए से पूरा घाट जगमगा उठा। सूर्य पूजन डाला छठ पूजा समिति द्वारा कराए जा रहे इस कार्यक्रम में मोरवा स्थित मढौली छठ घाट पर शिव की भूमि काशी और राम की जन्मभूमि अयोध्या नगरी का समागम देखने को मिला। यहां काशी की तर्ज पर गंगा आरती भी हुई और अयोध्या की तर्ज पर दीए जलाकर श्री राम के नारे भी लगे। कार्तिक पूर्णिमा की शाम देव दीपावली के उपलक्ष पर मोरवा स्थित मढौली छठ घाट में 11 हज़ार दिए से पूरा घाट जगमगा उठा। पिछले 03 वर्षों से शुरू हुए इस चलन में वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद शेखर सिंह व ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा देव दीपावली पर इस प्रकार का आयोजन कर युवाओं को भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक करने को लेकर प्रयासरत दिखे। इस आयोजन को लेकर मोरवा क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन समिति द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के साथ रंगोली प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें मोरवा के विद्यालयों समेत आम लोगों ने भी शिरकत की। जिसमें आदर्श गंगा विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल, शासकीय उ० माo विद्यालय पंजरेह, डीएवी स्कूल सिंगरौली, द्रोणा किड्स स्कूल के छात्र-छात्राएं समेत शैल मंगलम ग्रुप, स्वर्ण सार्थक समिति एवं पूजा खरे ग्रुप के स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा घाट पर पहुंचकर रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। इनके द्वारा छठ घाट पर घंटों की मेहनत से रंगोली तैयार की गई। इनके द्वारा तैयार की गई रंगोली सिंगरौली के बढ़ते प्रदूषण के साथ पृथ्वी की जलवायु में बदलाव को लेकर पर्यावरण संरक्षण के थीम पर रंगोली तैयार की गई थी। जिसमें मन मोहक रंगोलियों द्वारा छात्र छात्राओं ने लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। यहां क्षेत्र के गणमान्य नागरिक नगर निगम आयुक्त डी के शर्मा, निगम महापौर रानी अग्रवाल, समेत आदर्श गंगा स्कूल के प्राचार्य आर बी सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेंद्र चंद्र सिंह समेत तमाम लोग रहे मौजूद

झारखंड से आए कलाकारों ने समां बांधा।

 

देव दीपावली पर हो रहे इस आयोजन में सुर संग्राम कार्यक्रम 2023 के विजेता झारखंड से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों के साथ शानदार प्रस्तुति दी, पूरे समय उनके विभिन्न भक्ति गीतों से लोग मंत्र मुग्ध होते रहे।

इस अवसर को खास बनाने के लिए आयोजकों द्वारा भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया गया था। काफी देर तक छठ घाट के आसमान पर आतिशबाजी होती रही, जिसे लोग देखकर रोमांचित हो उठे।

उत्तरप्रदेश काशी के तर्ज पर हुई गंगा आरती।

इस अवसर पर मढौली छठ घाट पर बेदी बनाकर गंगा आरती का आयोजन किया गया था। जहां विभिन्न पुजारियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर गंगा आरती की गई। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसे शिव की नगरी काशी स्थित गंगा नदी की आरती की याद आ गई।

नगर पालिका निगम के कर्मी हुए सम्मानित।

इस उपलक्ष में जहां रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं सुबह से रात तक मोरवा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रयास में लगने वाले सफाई दरोगा समेत सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *