Tue. Jun 17th, 2025

मोरवा के नेहरू नगर में घर की छत पर सफाई करने में लगे सफाईकर्मी की करंट से हुआ मौत,सफाई कर्मियों ने लगाए गम्भीर आरोप।

 

नगर पालिका निगम आयुक्त मोरवा थाना प्रभारी भी पहुंचे घटनास्थल पर।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय

जिला सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र में एक सफाई कर्मी की विद्युत करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। मोरवा स्थित वार्ड क्रमांक 05 नेहरू नगर की है जहां ड्यूटी पर लगे नगर निगम का सफाई करने अनूप वाल्मीकि पिता स्वर्गीय अशोक वाल्मीकि उम्र 30 वर्ष सफाई कर रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान नेहरू नगर निवासी शैलेंद्र सूर्यवंशी के आग्रह पर वह उसके घर की छत पर लगी घास की सफाई करने में जुट गया। इसी दौरान वह घर की छत से सटकर निकले 440 वोट के विद्युत तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने शव को उतार कर नीचे तबेले में रखा। इस घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका निगम सिंगरौली आयुक्त डीके शर्मा व मोरवा नगर थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं हादसे का पता लगता ही सुरेश वाल्मीकि के साथ नगर निगम के कई सफाई कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और घर के मालिक पर सबूत छुपाने और मृतक को उचित न्याय की मांग करने लगे। इधर मौके पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक जयराम गुप्ता, संतोष सिंह, संजीत कुमार सिंह, आरक्षक गुड्डू सिंह ने लोगों को समझा बूझकर शव का पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *