Mon. Jun 16th, 2025

प्रखंड सभागार में 18 पैक्स अध्यक्षों का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ संपन्न।

12 पैक्स अध्यक्षों ने बचाई अपनी कुर्सी तो 8 नए अध्यक्ष हुए निर्वाचित।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

सासाराम/रोहतास

जिला रोहतास के प्रखंड करगहर सभागार में 18 पैक्स चुनाव के सभी परिणाम घोषित किए गए जबकि दो पैक्स पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। 18 पैक्स में चुनाव कराए गए थे मतगणना के बाद 12 पुराने प्रत्याशी अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे जबकि आठ जगहों पर नए प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज की समरडीहा पैक्स से अवध बिहारी राय ने 14 वीं बार जीते दर्ज की वह लगातार 1974 से चुनाव जीतते आ रहे हैं बताया जाता है की लोकप्रियता और कार्यशैली से प्रभावित मतदाता उनके पक्ष में लगातार मतदान करते आए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मृत्युंजय कुमार राय को 291 मतों से पराजित किया वहीं कल्याणपुर पैक्स से चौथी बार जीत दर्ज करने में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने प्रखंड में सर्वाधिक मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी अयोध्या सिंह को 1569 मतों से पराजित किया वहीं भोखरी पैक्स से चौथी बार धनंजय कुमार सिंह उर्फ नारद सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी प्रतिभा पाठक को 571 मतों से पराजित किया वहीं रामपुर पैक्स से गौरव कुमार सन्नी ने मुखिया सह तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष जूही सिंह को 406 मतों से पराजित किया गौरव इंजीनियरिंग के पढ़ाई कर चुनाव मैदान में कूदे थे सेंदुआर पैक्स में तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने मुन्ना सिंह को 399 मतों से पराजित किया अकोढ़ी पैक्स से विनय राय ने दुर्गा शंकर राय को 138 मतों से पराजित किया रुपैठा पैक्स से मनोज कुमार सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 492 मतो से पराजित किया करगहर पैक्स से प्रखंड प्रमुख की पत्नी इंदू देवी ने अपने प्रतिद्वंदी बच्चन शाह को 531 मतों से पराजित किया रीवा पैक्स से अजय राय ने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार राय को 10 मतों से पराजित किया अजय राय को 355 तथा राकेश राय को 345 मत प्राप्त हुए थे खड़ारी पैक्स से विनीता देवी ने अपने प्रतिद्वंदी सरदचद उर्फ पपु को 104 मतों से पराजित किया ठोरसन पैक्स से विनीता सिंह तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष रविंद्र सिंह को 266 मतों से पराजित किया विनीता को 850 तथा रविंद्र सिंह को 584 मत मिले दूसरी ओर बभनी पैक्स से चौथी बार तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह ने प्रतिद्वंद्वी कमलेश सिंह को 59 मतों से पराजित किया तो वही सेमरी पंचायत से अनिल सिंह ने दोबारा जीत दर्ज की तो वहीं बसडीहा पैक्स से रामदुलार सिंह ने दूसरी बार महेश सिंह को 234 मतों से पराजित किया तो वहीं अररुआ से अमर सिंह को हराकर दिव्यांशु उर्फ सोनू ने अपनी जीत दर्ज की।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *