Sun. Jun 15th, 2025

Sasaram news: धूमधाम से मनाया गया ईद अल्लाह के सजदे में झुके सिर, मांगी अमन की दुआ।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
माह ए रमजान खत्म होने के बाद सोमवार को मुबारक ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान हजारों मुसलमानों के सिर अल्लाह के सजदे में झुक गए। सोमवार सुबह इस्लामपुर ईदगाह, करगहर मस्जिद, रुपैठा मस्जिदों में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान हर किसी के चेहरे पर खुशी नजर आई और एक साथ सभी के सर खुदा की इबादत करते हुए झुक गए।

मुबारक ईद के अवसर पर आस पास के सभी ईदगाह में भी ईद की नमाज अदा की गई। खुदा की शान में इबादत के बाद लोगों ने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन की दुआ मांगी। फिर बच्चे, बूढ़े और जवानों ने गले लगकर ईद की बधाइंया दी। सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को त्योहार की बधाइयां दी। सभी एक दूसरे के घर गए और त्योहार की खुशियां बांटी।

ईदी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

ईद के त्योहार पर बच्चों में अलग ही रौनक देखने को मिली। नमाज अदा करने के बाद बच्चे ईदी के लिए जिद करने लगे। जब बच्चों को ईदी मिली तो उनके चेहरे खिल उठे। आज देर शाम ईदी मिलन के लोग एक दूसरे घरों में जाते रहेंगे। आज पूरे दिन ईद की खुशियां मनाने का दौर चलता रहेगा और लोग एक दूसरे के घर आते जाते रहें।

चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था ईद के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क दिखा।

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर समस्त पुलिस बल के साथ सभी जगहों पर करगहर थाना प्रभारी विजय कुमार,
अंचलाधिकारी अजित कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी अजित कुमार प्रखंड आपूर्ति अधिकारी श्रीराम मिश्रा एवं जनप्रतिनिधियों ने भ्रमण किया। वहीं कई गली चौराहों में पुलिस बाइक बाइक से पेट्रोलिंग करती दिखाई दी। अल सुबह मस्जिद के पास समेत व्यस्तम चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती दिखाई दी।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *