जिला रोहतास के भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अपनी मांगों व मुद्दों को लेकर करगहर में किया चक्का जाम।
कई मुद्दे को लेकर लगाई आरोप पुलिस प्रशासन करती है अपनी मनमानी।
(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
करगहर(रोहतास)। जिला रोहतास अंतर्गत करगहर बजार में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अपने सैकड़ो समर्थक के साथ विभिन्न मुद्दा व मांगों को लेकर सासाराम चौसा पथ का चक्का जाम कर दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद थानाध्यक्ष को सस्पेंड करो खूब लगाएं नारा। जन आंदोलन मे युवा व कुछ महिलाएं भी शामिल थी। करीब चार-पांच घंटे तक सासाराम चौसा पथ पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। मौके पर पुलिस प्रशासन थानाअध्यक्ष विजय कुमार के साथ अंचलाधिकारी अजीत कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार पुलिस प्रशासन ने जन आंदोलन के नेतृत्व करता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रा को खूब समझने की कोशिश की समझने में पसीने छूट गए। फिर भी अपने मुद्दों और मांगों पर जिलाध्यक्ष अडा रहा। साथ में जनप्रतिनिधि समाजसेवी पूरी तरह से समझने की कोशिश की पर सुनने को तैयार नहीं। और कहा कि जिला से जब तक उच्च अधिकारी नहीं आएंगे तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथी हि यह भी कहा कि यदि हमारी मांगों व मुद्दों को पुलिस प्रशासन अधिकारी द्वारा पूरा नहीं किया गया, हमारी मांगे नहीं सुनी गई तो हम पांच व्यक्ति आत्मदाह भी करेंगे।फिर लगभग 3:30 पर एसडीएम आशुतोष रंजन डीएसपी कुमार गौरव करगहर थाना पुल के पास पहुंचे। आंदोलनकारी को पास बुलाकर मामले को सुना व समझा साथ ही अधिकारियों द्वारा विभिन्न मांग व मुद्दे को पूरी करने की बात कही गई। तब जाकर मामला शांत व आंदोलन समाप्त हुआ। मौके पर आंदोलनकारी पुलिस प्रशासन व हजारों की संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहें।