Mon. Jun 16th, 2025

 

ग्राम पंचायत खडारी के पानापुर वार्ड सदस्य के आकस्मिक निधन से शोक की लहर वार्ड सदस्यों ने जताई शोक सवेदना।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
करगहर/कोचस

सासाराम/रोहतास । जिला रोहतास के प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खड़ारी पंचायत के पानापुर गांव के वार्ड सदस्य सह वार्ड संघ जुझारू नेता कई संगठनों के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे नथुनी राम की आज आकस्मिक निधन से पंचायत में शोक की लहर छा गई। निधन की खबर पर पानापुर गांव में पंचायत व प्रखंड क्षेत्र के जनता ने वहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। वार्ड संघ प्रखंड के अध्यक्ष सह पत्रकार फणीन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि वार्ड सदस्य नथुनी राम अपने वार्ड के विकास के लिए हर वक्त तत्पर रहते थे। परिवार व बच्चों का रो – रो कर बुरा हाल है। पंचायत के ग्रामीण जनता ने कहा कि वार्ड सदस्य नथुनी राम के निधन की खबर से व्यथित और मर्माहत हूं। परमात्मा उन्हें अपने चरणों में जगह दे और उनके परिजनों और समर्थकों को इस अपार दु:ख को सहन शक्ति प्रदान करें। वार्ड सदस्य संघ ने भी वार्ड सदस्य नथुनी राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। वार्ड संघ के सचिव लक्ष्मण पासवान संघ के कोषाध्यक्ष कौशलेश सिंह अर्जुन रणतुंगा,लक्ष्मीना देवी वार्ड संघ करगहर उपाध्यक्ष,सत्येंद्र चौबे जिला उपाध्यक्ष वार्ड संघ रोहतास,राजेश पासवान, जितेन्द्र पाण्डेय,सुरेंद्र राम,उपेंद्र राय,टिंकू पाण्डेय, दयाशंकर पाण्डेय,कन्हैया प्रजापति,सुमन देवी,सलाहुदिन, इरशाद आलम, रंजन कुमार ,जितेंद्र राम,बबन चौबे मीडिया प्रभारी वार्ड संघ करगहर रविंद्र सिंह उपमुखिया बसडीहा पंचायत, श्रीराम पासवान,मेराज आलम,महेंद्र, मिथलेश तिवारी सहित सैकड़ों वार्ड सदस्य ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया वही निधन की सूचना पर पहुंचें मुखिया अरविन्द कुमार सिंह ने शोक जताया तथा मृतक के पुत्र को कबीर अंत्येष्टि की राशि तत्काल प्रदान किया गया जिससे प्रखंड क्षेत्र में खडारी पंचायत के मुखिया के इस तत्वरित कारवाई से ग्रामवासियो ने भूरी भूरी प्रशंशा की।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *