Sun. Jun 15th, 2025

खुले में मांस का विक्रय करने वाले दुकानदारों पर हुई कार्यवाही।

सिंगल युज प्लास्टिक उपयोगकर्ताओं से स्पॉट फाइन वसूला गया।

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
सिंगरौली कार्यालय। नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त दया किशन शर्मा के आदेशानुसार और उपायुक्त आरपी बैस के निर्देशन में बैढऩ जोन में निर्देशों की अवहेलना करने वालो के लिए अभियान चलाया गया। जिसके तहत खुले में मांस की बिक्री करने वाले दुकानदारों और सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग व बिक्री करने वालो पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही की गई।
बिलौंजी स्थित मीट मंडी के 10 मांस और मछली विक्रेताओं से 5000 का जुर्माना वसूला गया। वही बैढऩ के व्यवसायिक क्षेत्र से 24 दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री और भंडारण के लिए स्पॉट फाइन के रूप में 2400 रुपये की वसूली की जाकर 12 किलो प्लास्टिक की जब्ती की गयी। कार्यवाही में मुख्य रूप से स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी व पवन बरोदे, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, राम प्रकाश सिंह व बल्ले, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेन्द्र सिंह, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, इंडीपैंडेंट इंजीनियर भूपेश राणा, आईईसी टीम से नितेश सिंह, राजन पाण्डेय की प्रमुख मौजूद रही।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *