Mon. Jun 16th, 2025

करणी सेना परिवार ने जयंत क्लब मनाया हरियाली अमावस्या एवं श्रावण मास झूला महोत्सव।

 

(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)

सिंगरौली कार्यालय

करणी सेना परिवार सिंगरौली द्वारा जयंत क्लब में हरियाली अमावस्या एवं श्रावण मास झूला महोत्सव व पौधारोपण कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें जिले की करणी सेना परिवार की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस श्रावण माह के शुभ पावन अवसर एवं भारतीय संस्कृति रीति रिवाजों से परिपूर्ण ओतप्रोत, प्रथमीयता, हरियाली अमावस्या मनाया गया। महिलाओं ने सबसे पहले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान अनुसार “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। इस अवसर पर गाने बजाने के साथ-साथ कई खेल का भी आयोजन हुआ। महिलाओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। यह कार्यक्रम सिंगरौली जिले की जिलाध्यक्ष श्रीमती रुचि सिंह चंदेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कविता सिंह एवं संध्या सिंह के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिलाध्यक्ष रुचि सिंह चंदेल के द्वारा सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन रिचा सिंह ने किया वही सभी का आभार व्यक्त नम्रता सिंह ने किया।

Author

  • Fanindra sinha

    दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

    View all posts

By Fanindra sinha

दुनिया की आवाज तेजी से बढ़ता न्यूज़ नेटवर्क संपदक फणींद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *