आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत पांच झुलसे सभी का इलाज जारी।
प्रखंड क्षेत्र में हुआ दर्दनाक घटना एक ही परिवार के सदस्य घटना में घायल।
(फणीन्द्र कुमार सिन्हा)
जिला रोहतास
करगहर/कोचस।करगहर प्रखंड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा शाहमल के देव खैरा गांव में आज तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। परिवारीजनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज़ के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।घटना के सम्बन्ध में बताया है कि सुबह लगभग 7 बजे ग्राम पंचायत खैरा शाहमल के देव खैरा गांव छत पर महिला खाना बना रही थी हल्की बारिश होने के वजह से परिवार के लोग आपस मे बैठे थे जिसमें अचानक हल्की बारिश के साथ आकाशीय वज्रपात हुआ, जिससे 45 वर्षीय शंकर राम पिता शिवपूजन राम दूसरा 21 वर्षीय विवेक कुमार राम पिता रामाशीष राम मौके घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं,32 वर्षीय गुडिया देवी पति धनजी राम दूसरी पच्चीस वर्षीय रानी देवी ऋषि कपूर राम तीसरी 32 वर्षीया सिंधु देवी श्री कृष्णा राम चौथा 16 वर्षीया दुर्गा कुमारी पिता शंकर राम पांचवा 12 वर्षीय दिव्यांशु कुमारी पिता धनजी राम गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करगहर में में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज़ हेतु सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनो शवो को पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर हॉस्पिटल भेज दिया घटना के सुचना मिलते ही मौके पर कोचस व करगहर थाना पहुचा जानकारी करगहर थाना अध्यक्ष ने दी।